HomeNews Postsउत्तराखंडरक्षामंत्री राजनाथ सिंह हिमालयन विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हिमालयन विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविघालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे है। जहंा विश्वविघालय के पंचम दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेडिकल के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र—छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गयी।
आज सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। जिसके बाद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वामी राम हिमालयन विश्वविघालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहंुचे। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, कुलपति विजय धस्माना भी मंच पर मौजूद रहे। आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से वह स्वामी राम हिमालयन विश्वविघालय के दीक्षांत समारोह में शमिल होने के लिए रवाना हुए थे।

مقالات ذات صلة

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

الأكثر شهرة

احدث التعليقات