Home ताजा ख़बर जो मेरे लिए संकट खड़ा करेगा, मैं उसके लिए संकट बन जाऊंगा...

जो मेरे लिए संकट खड़ा करेगा, मैं उसके लिए संकट बन जाऊंगा : दिलजीत दोसांझ

0
5


इंदौर। पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ का इंदौर में होने वाला कॉन्सर्ट अब तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 नवंबर को होगा। कॉन्सर्ट को लेकर चल रहे विवाद और खालिस्तानी आर्मी की धमकियों के बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नई आयोजक एजेंसी को कार्यक्रम कराने की अनुमति देने की बात कही है।
कॉन्सर्ट से पहले धमकियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। इसी बीच दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इंदौर आने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि 15 तारीख को वह इंदौर आ रहे हैं और चाहे कुछ भी हो जाए, उनका इंदौर आने का इरादा नहीं बदलेगा। दिलजीत ने कहा कि वह किसी भी तरह की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। इंदौर पहुंचकर सबसे पहले पोहा खाने की बात भी उन्होंने मजाकिया अंदाज में कही। धमकी देने वालों को जवाब देते हुए सिंगर ने कहा कि जो उनके लिए संकट खड़ा करेगा, वह उसके लिए संकट बन जाएंगे। कॉन्सर्ट को लेकर मिली धमकियों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। अब 15 नवंबर को होने वाले इस लाइव शो पर सभी की नजरें टिकी हैं। एक तरफ प्रशासन कार्यक्रम को नए नियमों के तहत संपन्न कराने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ दिलजीत के बेबाक वीडियो ने उनके प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here