Home News Posts दिल्ली में आज दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मचेगी धूम!

दिल्ली में आज दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मचेगी धूम!

0
32


नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर दिल्ली में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आज, 30 अक्टूबर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने वाला और सिंगर के फैंस में उनके कॉन्सर्ट को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दिल्ली पुलिस पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और साफ किया है कि वेन्यू पर पार्किंग की सुविधा नहीं होगी। इसी के साथ ये भी साफ किया गया है कि ये कॉन्सर्ट रात 10 बजे तक ही चलेगा। ट्रैफिक की हालत देखते हुए सिंगर ने अपने फैंस को मेट्रो से आने की सलाह दी है, जो रात 12 बजे तक खुली रहने वाली है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि स्टेडियम के आस-पास जनता के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होगी। ऐसे में खुद सिंगर ने अपने फैंस से अपील की है कि वे निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस से मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि कॉन्सर्ट के चलते कुछ मार्ग प्रतिबंधित हो सकते हैं, जबकि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रात 12 बजे तक जारी रहेंगी। ऐसे में लोगों के लिए मेट्रो ज्यादा सुगम साधन हो सकता है। इसी के साथ दिलजीत ने ये भी बताया है कि उनकी टीम को रात 10 बजे तक ही कार्यक्रम की परमिशन मिली है।
दिल्ली के बाद दिलजीत देश के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म करने वाले हैं। उनके शेड्यूल की बात करें तो दिल्ली के बाद वह 15 नवंबर को इंदौर में, 21 को अहमदाबाद में, 27 को मुंबई और 29 को बेंगलुरू में परफॉर्म करने वाले हैं। वहीं 5 दिसंबर को लखनऊ में दिलजीत का शो होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here