Home News Posts Filmy जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भेजा पियानो … !

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भेजा पियानो … !

0
23

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सिंगर मीका सिंह से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मीका सिंह ने एक बार उनके घर बड़ा सा ग्रैंड पियानो भिजवा दिया था, जबकि उन्हें खुद पियानो बजाना नहीं आता। बिग बी ने बताया कि उन्होंने इस पियानो को घर में सजावट के तौर पर रखा हुआ है। जब भी उनके घर कोई म्यूजिशियन आता है, तो वह उसे बताते हैं कि यह पियानो मीका सिंह ने गिफ्ट किया है। अमिताभ ने यह किस्सा रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर शेयर किया।
दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 18 में नवरात्रि के खास एपिसोड में सिंगर फाल्गुनी पाठक और मीका सिंह नजर आएंगे। त्योहार के जश्न के बीच अमिताभ ने मीका के साथ अपने रिश्ते और उनकी दरियादिली से जुड़ा यह मजेदार किस्सा सुनाया। इस दौरान उन्होंने मीका की आवाज की तारीफ भी की। अमिताभ ने मीका की तारीफ करते हुए कहा, “हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि मीका जी की कुछ आदतें काफी अच्छी हैं। आपकी आवाज बहुत ही यूनिक है। जया जी ने आपकी आवाज को पहचाना था और मुझे आपके बारे में बताया था। दलेर जी भी गाते हैं, लेकिन आपकी आवाज काफी सुहानी और अलग किस्म की है।”
अमिताभ ने आगे बताया कि मीका अक्सर उन्हें कुछ न कुछ भेजते रहते हैं। इसी दौरान उन्होंने पियानो गिफ्ट करने का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, “ये इतने दिलदार हैं कि हमें कुछ न कुछ भेजते रहते हैं। इन्होंने हमारे घर एक बड़ा सा पियानो भेजा था, जो दोगुना बड़ा होता है। उसे एक गाड़ी में भरकर हमारे घर पहुंचाया गया। लेकिन, मुझे पियानो बजाना भी नहीं आता। मैंने उसे अपने घर में सजावट के तौर पर रखा हुआ है।” अमिताभ ने कहा, “जब भी मेरे घर कोई म्यूजिशियन आता है, तो मैं उन्हें बताता हूं कि यह पियानो मीका सिंह ने भेजा है। ऐसा करने से मुझे अलग खुशी मिलती है।” ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 18 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है। नवरात्रि के खास एपिसोड में फाल्गुनी पाठक और मीका सिंह की मौजूदगी शो में संगीत और त्योहार का रंग जमाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here