Home News Posts Filmy फिर साथ आए श्रेयस और सुभाष घई, फिल्म ‘मान्या’ का पोस्टर रिलीज

फिर साथ आए श्रेयस और सुभाष घई, फिल्म ‘मान्या’ का पोस्टर रिलीज

0
28


मुंबई। सुभाष घई एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘मान्या’ के जरिए दर्शकों के सामने एक संवेदनशील कहानी पेश करने जा रहे हैं। फिल्म में श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि दोनों करीब दो दशक बाद साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। 24 अक्टूबर को मुक्ता आर्ट्स ने अपने 48 साल पूरे किए। इसी मौके पर ‘मान्या’ का नया पोस्टर सामने आया। इस साल सुभाष घई भारतीय सिनेमा में अपने 50 साल पूरे कर रहे हैं। ऐसे में यह फिल्म उनके लंबे फिल्मी सफर का एक खास पड़ाव मानी जा रही है।
सुभाष घई ने अपने करियर में ‘कालीचरण’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘परदेस’ और ‘ताल’ जैसी पॉपुलर फिल्में दी हैं। वहीं ‘इकबाल’, ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ और ‘जॉगर्स पार्क’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने सामाजिक मुद्दों और संवेदनशील कहानियों को भी पर्दे पर उतारा है। मुक्ता आर्ट्स अब फिल्मों के साथ एनिमेशन, ओटीटी सीरीज और डॉक्यूमेंट्री जैसे क्षेत्रों में भी अपने काम का विस्तार कर रहा है।
‘मान्या’ एक किशोर लड़के की जिंदगी पर केंद्रित है। फिल्म केवल उसके अपराध पर ध्यान देने के बजाय उसके पीछे की परिस्थितियों और इंसानी पहलुओं को समझने की कोशिश करेगी। फिल्म का निर्देशन समीर जोशी ने किया है। इसका निर्माण मुक्ता आर्ट्स, पुनीत अग्रवाल और राहुल पुरी ने स्लो बर्न एंटरटेनमेंट के सहयोग से किया है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े के साथ संवेदना सुवालका, दिव्या शर्मा, प्रियदर्शिनी पूजा और जोहेब फारूकी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। संवेदना सुवालका को फिल्म ‘दृश्यम 2’ में भी देखा गया है। ‘मान्या’ को लेकर सुभाष घई ने कहा कि मुक्ता आर्ट्स के लिए यह एक महत्वपूर्ण शुरुआत है और कंपनी आगे भी ऐसी कहानियां लेकर आएगी, जो दर्शकों से जुड़ सकें। उन्होंने करीब दो दशक बाद श्रेयस तलपड़े के साथ काम करने पर खुशी जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here