Home ताजा ख़बर टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले 3 शूटर गिरफ्तार !

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले 3 शूटर गिरफ्तार !

0
22


मुंबई। टाइगर श्रॉफ पर हमला प्रकरण में बड़ा अपडेट आया है। 3 हमलावरों को कोटा में दबोचा गया है। कोटा सिटी पुलिस दल ने ट्रेन से तीनों हमलावरों को पकड़ा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों मुंबई से दिल्ली जा रहे थे। मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर कोटा पुलिस ने ये कार्रवाई की है। इनमें से दो हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है। अब पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग के पीछे की वजह और साजिश से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
बताया जा रहा है कि तीनों ट्रेन नंबर 12939 पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। ये ट्रेन पुणे से चलकर मुंबई से होते हुए कोटा पहुंचती है और फिर जयपुर जाती है। फायरिंग के बाद तीनों संदिग्ध इसी ट्रेन से मुंबई से भागने की कोशिश कर रहे थे। ट्रेन के कोटा पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान उनके राजस्थान में छिपे होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद राज्य के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई। इसी दौरान कोटा के रेलवे लाइन इलाके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि तीनों ट्रेन से सफर कर रहे थे। मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर कोटा पुलिस ने ये कार्रवाई की। इससे पहले कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। बताया जा रहा था कि वो वारदात में शामिल आरोपियों के पुराने साथी हैं। अब पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि तीनों मुंबई से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस मामले में अनिल पंडित नाम के आरोपी के साथियों का जिक्र भी सामने आया था।
18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। बाइक सवार तीन लोगों ने कार पर सात राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि वारदात में देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक सबूतों और दूसरे सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को भी सौंप दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here