Home News Posts उत्तराखंड खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत दो घायल

खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत दो घायल

0
630

टिहरी। सड़क हादसें मेंं आज सुबह एक ट्रक के खाई में गिर जाने से जहंा चालक की मौत हो गयी वही अन्य दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार चंबा उत्तरकाशी मार्ग पर सूल्याधार के समीप तड़के 4 बजे यह भीषण हादसा हुआ है। जहां रुड़की से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक ट्रक में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिनमें एक महिला भी शामिल है। बताया गया कि हादसे में चालक की मौत हो गई है। जबकि घायल व्यक्ति (क्लीनर) और महिला को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस सेवा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here