Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
5

पिथौरागढ़ । भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित जौलजीबी मेले के मंच पर तोड़फोड़ करने पर कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया था। इसके बाद स्थानीय जनता को संबोधित किया गया। इसके बाद सीएम धामी मंच से चले गए। इससे स्थानीय धारचूला विधायक व मेला समिति के अध्यक्ष हरीश धामी नाराज हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम धामी ने न उनकी बात सूनी और न मंच पर उन्हें बोलने का मौका दिया गया। इससे नाराज होकर हरीश धामी और उनके समर्थक मंच पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। आरोप लगाया गया कि, इस दौरान विधायक और उनके समर्थकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ ही तोड़फोड़ की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ और अन्य व्यक्तियों के साथ धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
जौलजीबी पुलिस द्वारा स्वत: संज्ञान लेकर हरीश सिंह धामी सहित 6 नामजद (राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया, विक्रम दानू) एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 121(1), 132, 191(2), 324(3) एवं 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज जांच एवं विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here