टोक्यो पैरालंपिक में मनीष ने गोल्ड और सिंहराज ने सिल्वर पर साधा निशाना

0
940

टोक्यो । टोक्यो पारालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। यहां पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में मनीष नरवाल ने गोल्ड जीतकर देश का नाम ऊंचा किया, वहीं सिंहराज अदाना ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा है। सिंहराज इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में भी ब्रॉन्ज जीत चुके हैं। इसी के साथ भारत ने अबतक इस स्पर्धा में 15 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक में पदक जीतने के लिए मनीष नरवाल और सिंघराज अडाना को शनिवार को बधाई दी और कहा कि जारी खेलों में गौरवशाली क्षण लगातार आ रहे हैं।
भारत के लिए शनिवार का दिन पैरालंपिक खेलों में शानदार रहा और 1 स्वर्ण, 1 रजत तथा एक कांस्य सहित भारत ने आज तीन पदक अपने नाम किए। इस तरह भारत के पदकों की संख्या टोक्यो पैरालंपिक में 15 हो गई है जो पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने गोल्ड मेडल जीतने वाले मनीष नरवाल को 6 करोड़ रुपये और सिल्वर मेडल जीतने वाले सिंहराज अडाना को 4 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं दोनों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here