Home News Posts उत्तराखंड आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत

आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत

0
807

हरिद्वार। पिरान कलियर क्षेत्रंार्तगत कोटा मुरादनगर गांव में शुक्रवार शाम दो बच्चों की आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कोटा मुरादनगर गांव में चौहाल सिंह सैनी की आटा चक्की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम कोटामुरादनगर गांव के शौकीन की 14 वर्षीय पुत्री सोनम आटा चक्की पर आटा लेने गई थी। उसके साथ पड़ोसी रूस्तम अली का 5 वर्षीय बेटा अर्श और मोहल्ले के दूसरे बच्चे भी थे। अचानक अर्श चलती हुई चक्की के पटृे की चपेट में आ गया। जिसे बचाने दौड़ी सोनम भी पटृे की चपेट में आ गयी। आनन फानन में चौहाल सिंह द्वारा चक्की बंद कर बच्चों को निकाला गया। सोनम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि अर्श ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मृतकों के परिजनाें द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शवों को परिजनों को सौंप दिया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here