- लाखों के जेवरात व नगदी बरामद
देहरादून। बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुरायी गयी नगदी व लाखो के जेवरात बरामद किये गये है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के बदमाश है जिन पर पूर्व में भी चोरी, लूट सहित अन्य मामलों में मुकदमें दर्ज है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एकजोत सिंह कोचर, निवासी सिंगरा कॉलोनी विकासनगर, जनपद देहरादून ने थाना विकासनगर पर तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी ज्वैलरी, 35000/—रुपये नगद व 1 मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरो की तलाश में जुटी टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद एक सूचना के आधार पर एक नम्बर पुल व डाकपत्थर चौक के बीच से घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जेे से चुरायी गयी ज्वैलरी, 33 हजार की नगदी व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपियों के नाम शुभम त्यागी पुत्र शिव कुमार त्यागी निवासी शिक्षक कालोनी रसूलपुर विकासनगर व संदीप पुत्र किशन लाल निवासी हास्पिटल रोड पुर्विया लाइन विकासनगर बताया जा रहा है। जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओ के कई मुकदमे दर्ज है।




