सिद्धू की कांग्रेस से छुटृी, जाखड़ को मिलेगी कमान

0
565

आम आदमी पार्टी में जा सकते हैं सिद्धू

देहरादून/दिल्ली। पंजाब में छिड़े सियासी घमासान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा जारी अपने नए वीडियो से नाराज कांग्रेस हाईकमान ने अब सिद्धू के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है तथा उनके आम आदमी पार्टी में जाने की खबरें आ रही है।
इस बीच आज कांग्रेस के 6 विधायकों के नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने की खबरों के बीच कांग्रेस हाईकमान ने सरकार के भविष्य की चिंता न करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिद्धू द्वारा जारी एक वीडियो में कहा गया था कि अपने उसूलों के लिए टक्कर लेना जरूरी है। उनकी इस चुनौती को कांग्रेस हाईकमान ने स्वीकार करते हुए उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
खबर है कि पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी कांग्रेस हाईकमान द्वारा कर लिया गया है तथा प्रदेश प्रभारी हरीश रावत शीघ्र ही चंडीगढ़ पहुंच कर पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर सकते हैं। उधर कांग्रेस हाईकमान द्वारा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सभी विवादों को खुद सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू की तमाम शर्तों को मान लिए जाने और अमरिंदर सिंह को हटाए जाने के बाद भी सिद्धू संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने नई सरकार में कुछ लोगों को मंत्री बनाने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here