Home News Posts उत्तराखंड 64.80 लाख की 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

64.80 लाख की 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
26

नैनीताल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेट के पास चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश कुमार (30 वर्ष) पुत्र ईश्वरी प्रसाद, निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज की गयी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का काम करता है। अधिक पैसा कमाने के लालच में वह अपने गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर लाया था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के एक मामले में पहले जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here