Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या !

मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या !

0
367


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब की बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।पूर्व ब्लॉक प्रमुख शोएब शुक्रवार को लखनऊ से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार देवा रोड स्थित असेनी मोड़ के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे शोएब को संभलने का मौका भी नहीं मिला। गोलियों की तड़तड़ाहट से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर आसानी से मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शोएब को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। हाईवे पर फिल्मी अंदाज में हुई इस हत्या ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही और क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here