देहरादून। ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को छुटमलपुर से गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
उल्लेखनी है कि 31 जनवरी की रात्री में कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत शिवाजी नगर गली न.—11 में किराये पर रह रही एक महिला प्रीति की आरोपी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय लालामल गुप्ता निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार हाल निवासी आवास विकास कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद को छुटमलपुर सहारनपुर, से गिरफ्तार किया गया।




