Home News Posts उत्तराखंड जीआरपी ने 40 लाख कीमत के मोबाइल उनके स्वामियों को किए वापस!

जीआरपी ने 40 लाख कीमत के मोबाइल उनके स्वामियों को किए वापस!

0
449

देहरादून। जीआरपी पुलिस ने पांच माह में 40 लाख कीमत के 250 मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामियों को वापस किये।
आजकल के माहौल में मोबाइल एक महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक गैजेट है, इसके अचानक खो जाने से दिक्कत होना स्वाभाविक है। आईपीएस तृप्ति भटृ एक तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर के रुप में जानी जाती हैं जो अपनी कार्य कुशलता एवं इंटेलिजेंस के लिए भी अलग पहचान रखती हैं यही कारण है कि जब से इन्होंने जीआरपी का कार्यभार संभाला है तब से जीआरपी में आए दिन जहां एक तरफ एक से बढ़कर एक शानदार खुलासे हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जीआरपी अब लोगों के चेहरों पर मुस्कान की वजह भी बन रही है। कप्तान की पहल पर जीआरपी पुलिस टीम द्वारा आज जीआरपी मुख्यालय हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी जीआरपी तृप्ति भटृ द्वारा लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस दिलवाए। आजकल हो रही रिमझिम बरसात के बीच पीड़ितों पर जब खोए मोबाइल वापस पाने की खुशियों की बरसात हुई तो सभी के चेहरे खिल उठे जिसकी उम्मीद पीड़ित पक्ष लगभग छोड़ चुके थे। विगत तीन माह में जीआरपी एसओजी व जीआरपी के सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा लगभग 22 लाख कीमत के 135 मोबाइल बरामद किए गये जबकि कुल मिलाकर पांच माह में लगभग 40 लाख कीमत के मोबाइल बरामद किए गए हैं। समय—समय पर उत्तराखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से मोबाइल खोने की सूचनाएं प्राप्त होने पर कप्तान तृप्ति भटृ द्वारा प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए सभी थानाध्यक्षों को ट्टएक इकाई’ (टीम) के रूप में काम करने को प्रेरित कर, मोबाइल फोनों को बरामद करने हेतु निर्देशित किया। जिस पर काम करते हुए जीआरपी एसओजी टीम एवं सभी थाना पुलिस द्वारा दिन रात मेहनत करते हुए मोबाइलों को सर्विलांस व ब्.म्.प्.त् च्व्त्ज्।स् एवं मैन्युअली काम करते हुए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, प.बंगाल, उड़िसा व भारत के अन्य राज्यों से कुल 135 मोबाईल फोन बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख है। कप्तान तृप्ति भटृ की पहल का ही नतीजा है कि फरवरी में भी 18 लाख के 115 खोए मोबाइल पीड़ितों को दिए गए थे कुल मिलाकर मात्र 5 महीनों में लगभग 40 लाख कीमत के 250 मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुका है। अपने खोए मोबाइल को सकुशल वापस पाकर सभी मोबाइल स्वामियों द्वारा मुत्तQकंठ से कप्तान तृप्ति भटृ के नेतृत्व एवं जीआरपी पुलिस की प्रशंसा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here