Home ताजा ख़बर तेलंगाना में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 20 ट्रेन रद्द

तेलंगाना में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 20 ट्रेन रद्द

0
465


नई दिल्ली । तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण वहां 20 यात्री ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एससीआर के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात लौह अयस्क ले जा रही मालगाड़ी के 11 डिब्बे राघवपुरम और रामागुंडम के बीच पटरी से उतर गए। एससीआर जोन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण 20 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जिनमें से चार ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गईं और 10 के मार्ग में परिवर्तन किया गया। इसके अलावा दो ट्रेनों का समय बदल दिया गया और तीन को गंतव्य पर पहुंचने से पहले रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पटरी को दुरुस्त करने और रेल यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। पेड्डापल्ली ट्रेन दुर्घटना के कारण दक्षिण-मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों ने इससे होने वाली परेशानी के बारे में बताया है। गौरतलह है कि 20 यात्री ट्रेनें रद्द की गई है। इस मार्ग से यात्रा करने वाली कुल 20 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं। चार ट्रेनों को आंशिक रूप से अपनी यात्रा समाप्त करनी पड़ी। प्रभावित ट्रैक से बचने के लिए 10 अन्य यात्री ट्रेनों का मार्ग बदला गया। एससीआर के अधिकारियों ने कहा है कि पटरी से उतरे वैगनों को हटाने और ट्रैक को हुए किसी भी नुकसान की मरम्मत के लिए बहाली का काम जारी है। उन्होंने प्रक्रिया में तेजी लाने और जल्द से जल्द सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के लिए रखरखाव टीमों और मशीनरी को तैनात किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here