Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरी, चालक की मौत

कार खाई में गिरी, चालक की मौत

0
66

गोपेश्वर। सड़क दुर्घटना में देर रात एक कार के खाई में गिर जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चमोली के नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग पर सेरा गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो नंदानगर से घर लौट रहा था। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात अल्टो कार चालक नंदानगर से नंदप्रयाग की ओर आ रहा था। नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग पर सेरा गांव के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन समेत खाई में जा गिरा। सूचना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची युवक दम तोड़ चुका था। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here