Home News Posts उत्तराखंड 84 लाख की साईबर ठगी का आरोपी यूपी से गिरफ्तार

84 लाख की साईबर ठगी का आरोपी यूपी से गिरफ्तार

0
820

देहरादून। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से 84 लाख 70 हजार की साईबर ठगी करने वाले एक शातिर को एसटीएफ की साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कांसगंज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा पीड़ितों से सम्पर्क कर स्टॉक ट्रेडिंग एवं आईपीओ में निवेश करके मुनाफा कमाने के नाम ठगी को अंजाम दिया जाता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह द्वारा बताया गया कि देहरादून निवासी पीड़ित द्वारा माह अक्टूबर 2024 में साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पीडित द्वारा बताया गया कि एक दिन इंटरनेट सर्फिंग करते समय, स्टॉक विश्लेषण से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया जिसके लिंक पर क्लिक करने पर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया जहां अज्ञात साइबर ठगों कथित अर्जुन हिंदुजा एवं अन्य के द्वारा स्वयं को एनडब्लूआईएल सिक्योरिटीज में मुख्य निवेश अधिकारी तथा रेलिगेर इंटरप्राइजेज लिमिटेड (लिस्टेड एनएसई कंपनी), का हिस्सा होने का दावा किया गया जिसके पश्चात उनको व्हाट्सएप ग्रुप चैटिंग के द्वारा विश्वास में लेकर आरबीएल मोबाइल एप्प पर आरबीएल ट्रेडिंग एकाउंट खुलवाकर आईपीओ अलॉट कर ट्रेडिंग के द्वारा लाभ कमाने के नाम पर विभिन्न खातों में पैसा डलवाकर कुल 84 लाख 70 हजार की ठगी की गयी। जिस पर कार्यवाही करते हुए साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों/मोबाइल नम्बरों तथा व्हाटसप की जानकारी हेतु सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनी, तथा मेटा एवं गूगल आदि से पत्राचार कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि आरोपियों द्वारा ठगी गयी धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानान्तरित किया गया था बैंक खातों के अवलोकन से प्रकाश में आया कि आरोपियों द्वारा इन बैंक खातों में फर्जी आईडी से लिये गये मोबाईल नम्बरों को एसएमएस अलर्ट के रूप में रजिस्टर्ड किया गया था। जिस पर आरोपियों की तलाश शुरू की गयी। किन्तु आरोपी काफी शातिर किस्म के हैं जो चकमा देने के उद्देश्य से समय—समय पर अपनी लोकेशन बदलते रहते थे । साईबर पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये साक्ष्य एकत्रित कार्यवाही करते हुये मुकदमें मे फरार आरोपी को कासगंज उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैंक खाते का एसएमएस एलर्ट नंबर सहित मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जिसका नाम दुर्गेश पुत्र स्व. जय सिंह निवासी सुभाष नगर, हमापुर, कासगंज उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here