Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, कई लोगों के मरने की आंशका

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, कई लोगों के मरने की आंशका

0
999

सहारनपुर। उत्तराखंड—उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर देवबंद में आज सुबह करीब 6 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके व विस्फोट के बीच कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6 बजे देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके से इलाके में अफरा—तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट के समय फैक्टरी के अंदर कई लोग मौजूद थे, जिससे कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
विस्फोट की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्टरी में आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here