Home News Posts उत्तराखंड तीन बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग, दो की जलकर मौत...

तीन बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग, दो की जलकर मौत दो घायल

0
404

नैनीताल। सड़क दुर्घटना में बीती शाम तीन बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग की चपेट में आकर जहंा दो लोगों की जलकर मौत हो गयी। वही दो लोग गम्भीर रूप से झुलस गये। जिन्हे अस्पताल ले जाया गया जहंा उनका उपचार जारी है।
मामला कालाढूंगी थाना क्षेत्र के चकलुवा—हल्द्वानी मार्ग का है। जानकारी के अनुसार यहंा तेज रफ्तार में चल रही तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत के बाद अचानक आग लग गई, जिससे तीनों बाइकों में सवार युवक आग की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य झुलसे लोगों को आनन—फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है, जबकि घायलों का इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here