Home News Posts उत्तराखंड नवरात्रि से पहले देवभूमि की बेटियों को सुंदर उपहार

नवरात्रि से पहले देवभूमि की बेटियों को सुंदर उपहार

0
952
  • नंदा गौरा योजनाः लाभार्थी बालिकाओं को अरबों की धनराशि वितरण की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ डीबीटी के माध्यम से नंदा गौरा योजना की 40504 लाभार्थी बालिकाओं को आज वित्तीय वर्ष 2024—25 में 1 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए की धनराशि का वितरण किया गया।
इस योजना के माध्यम से विगत 5 वर्ष में 2 लाख 84 हजार 559 लाभार्थियों को कुल 9 अरब 68 करोड़ 64 लाख 51 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों में बेटी के जन्म पर और बेटियों के इंटरमीडिएट पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेने पर इस योजना के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर सचिव चंद्रेश कुमार यादव, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशांत आर्य और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here