हरियाणा। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप के सफाई कर्मचारियों को रौंदने से जहां 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वही पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों को साथ मृतकों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मामला फिरोजपुर झिरका सीमा स्थित दिल्ली—मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आज सुबह 10 बजे करीब 10 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे। अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल पांच कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।