Home News Posts उत्तराखंड माँ की अनोखी दिवालीः 5100 दीयों और 56 भोग के साथ सजेगी...

माँ की अनोखी दिवालीः 5100 दीयों और 56 भोग के साथ सजेगी ‘भावपूर्ण चौकी’

0
117

देहरादून। मां की अनोखी दिवाली मनायी जायेगी जिसमें 5100 दीयों व 56 भोग के साथ भावपूर्ण चौकी सजेगी।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए प्रधान सचिन विज द्वारा बताया गया कि कल, 31 जनवरी 2026, दिन राजधानी के डालनवाला स्थित श्री निवास वेडिंग पॉइंट’ (ई.सी. रोड) में एक भव्य और भावपूर्ण माँ की चौकी का आयोजन श्री मां वैष्णो सेवा मंडल देहरादून द्वारा किया जा रहा है। शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाले इस भक्तिमय कार्यक्रम में दिल्ली के सुप्रसिद्ध भजन गायक राज सहगल अपनी सुमधुर आवाज में माँ का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम की इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ 5100 दीये जलाकर माँ के साथ दिवाली मनाई जाएगी, जो पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देगा। 56 भोग का अर्पणः माँ को श्रद्धापूर्वक 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि इस चौकी में न तो कोई रुपया—पैसा चढ़ाया जाएगा और न ही किसी प्रकार की ट्टरुपये वाली अरदास’ होगी। साथ ही, किसी भी प्रकार की झांकी का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। प्रधान सचिन विज के अनुसार, इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लोगों को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना और आज की नई पीढ़ी को यह याद दिलाना है कि पुराने समय में जागरण और चौकी किस सादगी और शुद्ध भाव के साथ आयोजित किए जाते थे। यह आयोजन भक्ति की उसी प्राचीन मर्यादा को पुनर्जीवित करने का एक प्रयास है। आप समस्त भक्तगण इस पावन अवसर पर सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here