Home News Posts उत्तराखंड लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक ने की आत्महत्या

लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक ने की आत्महत्या

0
14
  • महिला ने भी मौत को गले लगाया

हरिद्वार। लूट की झूठी सूचना देने वाले नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं गृहक्लेश के चलते एक महिला ने भी आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवााही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में 35 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नितिन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से नशे का आदी था। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ। पड़ोसी की मदद से दीवार पार कर अंदर देखा गया, जहां युवक फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ दिन पहले युवक ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी, जिस पर पुलिस मौके तक पहुंची थी। हालांकि, नशे की हालत को देखते हुए उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इसके दो दिन बाद ही युवक ने आत्महत्या कर ली है।
आत्महत्या का दूसरा मामला सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी इलाके का है। यहां रामधाम कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता लता ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का अपने पति के साथ अक्सर विवाद होता था। घरेलू कलह से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here