Home उत्तराखंड देहरादून भाजपा ने खुद मारी पैरों पर कुल्हाड़ी

भाजपा ने खुद मारी पैरों पर कुल्हाड़ी

0
19


महिलाओं को राज्यों की विधानसभाओं तथा संसद में 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नारी वंदन बिल लाया गया तथा इसे एक मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा था वह बिल ही भाजपा और सरकार के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन जाएगा? यह किसी ने भी नहीं सोचा था। सत्ता शीर्ष पर बैठे नेताओं की गलत सोच ने अब उन्हें पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया है। विपक्ष इस बात को अच्छी तरह से जानता था कि इस बिल का विरोध करने का मतलब है अपना इतना बड़ा नुकसान करना कि उनका कभी सत्ता में आने का सपना पूरा नहीं हो सकता वहीं सत्ता में बैठे लोग भी जानते थे कि अगर महिलाओं को अपने पाले में खड़ा कर लिया तो वह हमेशा अजेय बने रहने की किसी गारंटी से कम नहीं होगा। मगर भाजपा के नीतिकारों की कुछ गलतियों के कारण अब उनका पूरा खेल खराब हो चुका है। पीएम मोदी अब भले ही कितने भी घड़ियाली आंसू बहा ले और कांग्रेस तथा विपक्ष पर आरक्षण बिल की भ्रूण हत्या करने का आरोप लगा दें उनका कोई दांव पेेच काम आने वाला नहीं है। ऐसा नहीं है कि उनके पास इस बात के पर्याप्त अवसर नहीं थे कि वह नए संसद भवन में अपने सबसे पहले लाये गए बिल को लेकर उसी समय 2011 की जनगणना के आधार पर किए गए परिसीमन के अनुरूप लागू कर देना चाहिए था। आज अगर विपक्ष के नेता और तमाम महिलाएं इस बात का आरोप लगा रही है कि सरकार महिलाओं को आरक्षण देना ही नहीं चाहती है तो यह एक सच्चाई है। सरकार ने इसे 2026 से होने वाली जनगणना और नए परिसीमन तक लटकाए क्यों रखा? सरकार को इसे लागू करने से पहले ही इसमें संशोधन की जरूरत क्यों पड़ गई? जब सरकार जानती थी कि उनके पास संविधान संशोधन के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है और बिल पास नहीं हो सकता तब इस बिल को क्या जानबूझकर इसलिए लाया गया था। प्रधानमंत्री द्वारा अपने राष्ट्रीय संबोधन में जो रोना पिटना किया गया और जिस तरह विपक्ष पर वह बरसे तथा बिल गिरने पर भाजपा की महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया? वह सब भाजपा की एक सूची समझी नौटंकी ही थी। इसका सच अब पूरे देश के सामने आ गया है सोशल मीडिया पर सरकार के इस कृत्य को लेकर उनकी जिस तरह थू—थू हो रही है और भाजपा के वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे तथा मुरली मनोहर जोशी ने पीएम मोदी और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा की दुर्दशा करने का आरोप लगाया है और देशभर में कांग्रेस की महिलाओं द्वारा पीएम के पुतले फूके जा रहे हैं और भाजपा के खिलाफ नारीबाजी की जा रही है तथा भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ किए गए कूकृत्यों का इतिहास उन्हें याद दिलाया जा रहा है तो यह समझने के लिए काफी है कि भाजपा ने इस महिला आरक्षण बिल को लेकर जो तमाशा किया है या करना चाहती थी उसका पूरा सच अब जनता के सामने आ चुका है। वह बिहार की तरह महिलाओं के खातों में पैसे भेज कर और महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति करके उनसे अब भविष्य में वोट नहीं ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here