Home News Posts उत्तराखंड भाजपा नेता की हत्या व अपहरण का प्रयास, मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता की हत्या व अपहरण का प्रयास, मुकदमा दर्ज

0
36
  • पिस्टल निकाल कर दी जान से मारने के धमकी

देहरादून। राजधानी दून की कानून व्यवस्था किस तरह से चरमरा गयी है। इसकी बानगी बीते रोज पटेलनगर क्षेत्र में सामने आयी है। यहंा कार सवार कुछ बदमाशों द्वारा जहंा एक भाजपा नेता को जान से मारने का प्रयास किया गया लेकिन जब यह प्रयास असफल रहा तो फिर उसके अपहरण की कोशिश की गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष पर कार से टक्कर मारकर हत्या का प्रयास किया गया और उसके बाद जबरन अपहरण करने की कोशिश की गई। घटना के दौरान पीड़ित की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक मकान की दीवार भी टूट गई। पीड़ित 26 वर्षीय हर्ष वालिया नयागांव चंद्रबनी निवासी हैं। वे गौतम कुंड स्थित एक कैफे से शाम को लौट रहे थे। तभी पीछे से एक सफेद रंग की एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार की वजह से हर्ष वालिया सड़क पर गिर गए।
इस बीच कार से उतरकर आए युवकों ने तुरंत उनके सिर पर पिस्टल तान दी। जबकि दूसरी कार से कुछ और युवक पहुंचे और पीड़ित को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे। हर्ष वालिया ने शोर मचाया तो आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां देते हुए उन पर मारपीट भी शुरू कर दी। हर्ष वालिया ने मौके का फायदा उठाते हुए पास की दीवार फांदकर भाग निकलने में सफलता पाई। घटना में उनकी बाइक पूरी तरह से बर्बाद हो गई। एक मकान की बाउंड्री वॉल भी टूट गई। पीड़ित ने बाद में पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि यह हमला प्लान्ड था। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में चार मुख्य आरोपियों के नाम लिए हैं— हार्दिक शर्मा, अभिषेक वर्मा, अभिनव काकरान और चेतन्य शर्मा। इनके अलावा तीन अन्य अज्ञात युवक भी शामिल बताए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले क्लेमनटाउन थाने में एक मामले को लेकर इन युवकों से उनकी बहस हुई थी, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। बहरहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here