Home उत्तराखंड Almora सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

0
571

अल्मोड़ा। बाइक शोरूम में सर्विसिंग कराने आए एक युवक की कैंटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे मं लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार नगला बाईपास के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा दन्या निवासी रमेश कुमार पांडे नगला स्थित होंडा शोरूम में बाइक सर्विस कराने के लिए आया था। सर्विस के बाद वह रोड क्रॉस कर दुकान में जा रहा था, तभी सामने से आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। अब पुलिस टक्कर मारने वाले कैंटर चालक की खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here