Home News Posts उत्तराखंड दिन दहाड़ें युवक का गला काटा

दिन दहाड़ें युवक का गला काटा

0
634

  • हत्या के बाद हत्यारा खुद पहुंचा पुलिस के पास

हरिद्वार। दिन दहाड़े युवक का गला काटकर हत्या कर दी गयी। जिससे ईद की खुशियां मातम में बदल गयी। हत्या की इस वारदात के बाद हत्यारा खुद कोतवाली पहुंचा और अपना जुर्म कबूल करते हुए अपनी गिरफ्तारी दे दी। वहीं हत्या की इस वारदात के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मची हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह मंगलौर में एक युवक की सरेराह हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा स्वयं कोतवाली पहुंच गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मृत्यु हो गई थी और उसे शक था कि मृतक ने ही उसके बेटे को मारा है।
बता दें कि आजं मंगलौर में लोग ईद उल अजहा का पर्व मना रहे थे वहीं एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। एक युवक की बीच सड़क गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मोहल्ला पठानपुरा निवासी रियासत पुत्र शौकत ने अपने पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय साहिल पुत्र शमीम की बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्वयं ही पुलिस चौकी बाजार मंगलौर जा पहुंचा। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना परिजनों तक पहुंची तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां युवक का शव लहुलुहान स्थिति में पड़ा था देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि आरोपी के पुत्र की एक वर्ष पूर्व नहर में डूबकर मृत्यु हो गई थी। और उसे शक था कि साहिल ने उसे डूबाकर मारा है। वहीं पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में लिया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर सीओ और एसपी देहात आदि अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी की जायेगी। आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here