Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh योगी आदित्यनाथ 100 पावरफुल लोगों में टॉप 10 में शुमार

योगी आदित्यनाथ 100 पावरफुल लोगों में टॉप 10 में शुमार

0
988


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रभाव भारतीय राजनीति और देश में किस कदर तेजी से बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची के टॉप 10 में शुमार हैं। उनकी लोकप्रियता के पीछे ऐसे कई फैक्‍टर हैं, जिन्‍होंने सीएम योगी को 100 शक्तिशाली भारतीयों में छठवें नंबर पर रखा है। अच्‍छा खास बात ये भी है कि उन्‍होंने इस रेस में रक्षा मंत्री और पार्टी में अपने से सीनियर लीडर राजनाथ सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। वह उनसे एक पायदान आगे हैं। सीएम योगी किन वजहों से इस लिस्‍ट में छठे नंबर पर हैं, चलिए जानते हैं। इंडियन एक्‍सप्रेस की तरफ से सीएम योगी आदित्‍यनाथ को 100 सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में छठा स्‍थान दिए जाने के पीछे कई वजहें बताई गई हैं। उनकी तरफ से बताया गया है क‍ि ‘योगी आदित्‍यनाथ अब ब्रांड योगी बन गए हैं। उनके “कठोर कार्यपालक” शख्यिसत की नकल न केवल भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने की है, बल्कि विपक्षी दलों के लोगों ने भी की है। बताया गया है कि सीएम योगी सुबह बहुत जल्दी उठ जाते हैं और अपने अधिकारियों के काम पर आने से पहले कई अखबार पढ़ते हैं। यानि उन्‍हें प्रदेश की हर छोटी से बड़ी घटना या खबर के बारे में जरूरी जानकारी पहले से होती है। जिस पर वे एक्‍शन मोड में होते हैं। योगी आदित्‍यनाथ के लिए 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को ‘आगे की चुनौती’ के तौर पर बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here