Home News Posts उत्तराखंड महिला की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार

महिला की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार

0
263
  • उधार दिए पैंसे वापस माँगना बना मृतका की हत्या की वजह

हरिद्वार। महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसक पास से मृतका के मोबाइल सहित तीन फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक, खून सनी शर्ट व अन्य सामान बरामद किये गये है। आरोपी सुसाइड नोट छोड़कर शहर छोड़ने की फिराक में था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 7 जुलाई को सन्तनगर कालोनी स्थित आम के बगीचे मे ट्यूवबेल के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना पर लक्सर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर अज्ञात महिला की शिनाख्त के प्रयास किये गये तो मृतका की शिनाख्त सरोज पत्नी स्व. रामपाल निवासी नई बस्ती शिवपुरी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रुप में हुई। परिजनों से पूछताछ करने पर मृतका की पुत्री द्वारा बताया गया कि मृतका सरोज 5 जुलाई को अपने उधार दिये रुपये लेने हेतु जसवीर पुत्र नकली राम के पास गयी थी जो वापस नही आयी। जिसपर मृतका के पुत्र अमित कुमार पुत्र स्व. रामपाल द्वारा कोतवाली लक्सर पर मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुट गयी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घटना मे सलिप्त आरोपी की शिनाख्त कर उसे बैरागी कैम्प कनखल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए शहर छोड़ कर जाने की तैयारी में था जिसको पुलिस द्वारा पहले ही पकड़ लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शेयर मार्केट में पैसा लगाता है तथा कभी—कभी ट्रेडिंग में भी पैसा लगाता था सरोज से किसी जानने वाले के माध्यम से जान पहचान हुयी थी सरोज द्वारा भी शेयर मार्केट में पैसा लगाने की बात बतायी गयी तो मेरे द्वारा सरोज से पैसा लेकर उस पैसे को शेयर मार्केट में लगाया गया शुरु में मुनाफा होने पर मेरे द्वारा मुनाफे के पैसे सरोज को भी दिये गये उसके बाद सरोज द्वारा एक लाख रुपये उधार दिये थे जिसे मेरे द्वारा शेयर मार्केट मे लगया गया लेकिन वह डूब गये थे और सरोज मुझसे पैसे वापस मांगने का दबाव बना रही थी। बताया कि कुछ दिन पूर्व सरोज अपने पैसे मांगने मेरे गाव मे ही आ गयी थी उसने गांव में पैसो को लेकर काफी हंगामा किया था जिसके कारण गांव में मेरी बेइजती हो गयी उसके बाद भी वह लक्सर मेरे घर पर भी पैसे मागने आने लगी थी जिससे मृतका सरोज से परेशान हो गया था तब मैने उसे निपटाने का प्लान बनाया था। तथा उसको पैसे देने के बहाने अपने लक्सर स्थित घर में बुलाकर प्लानिंग के साथ मुहं दबाकर दोपहर में ही उसकी हत्या कर दी। और रात के अन्धेरे में मौका पाकर सरोज के शव को मोटर साइकिल मे रखकर आम के बाग में फैक दिया था। उसके बाद प्लानिंग अनुसार मेरे द्वारा अपनी आत्म हत्या दर्शित करने के लिये 2 चिटृी लिखकर पोस्ट करने हेतु जेब में रखकर तथा नया सिम लेकर आत्म हत्या करने के सम्बन्ध में झूठी सूचना परिजनों को देकर मै कही दूर भागकर भेष बदलकर रहने की फिराक में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here