Home News Posts उत्तराखंड पत्नी के हत्यारे ने की आत्महत्या

पत्नी के हत्यारे ने की आत्महत्या

0
460

हरिद्वार। पारिवारिक कलह के चलते एक ई रिक्शा ने आज सुबह अपनी पत्नी की डंडो और सरिया से पीट—पीट कर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
हत्या और आत्महत्या का यह मामला कनखल थाना क्षेत्र के बंसतकुंज जमालपुर में सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह बसंतकुंज जमालपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाना कनखल पुलिस को सूचना दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले ई रिक्शा चालक ऋषि कुमार निवासी वसंतकुंज जमालपुर कला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल जब मौके पर पहुंची तो सामने आया कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने पर भी अंदर से जब कोई नहीं निकला तब पुलिस छत पर पहुंची। जहां कपड़े सुखाने के लिए बांधने वाली तार के लिए लगाए गए लोहे के एंगल से रस्सी के फंदे के सहारे ऋषि कुमार का शव झूल रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतरा। पुलिस जब नीचे घर में दाखिल हुई तब हैरान रह गई। बेड पर पत्नी वर्षा का भी खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था, जिसके सर पर डंडे और सरिया के गहरे निशान थे। मामले में सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटनास्थल से प्रतीत हो रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की है, फिर खुद भी फांसी लगा ली। प्रारंभिक पड़ताल में यह भी सामने आया की मृतका पत्नी ने अपनी परिचित एक महिला को सोमवार देर रात फोन कॉल कर उसके घर आने की बात कही थी, लेकिन फिर वह उसके घर नहीं पहुंची। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here