Home News Posts उत्तराखंड वाहन चोर गिरफ्तार

वाहन चोर गिरफ्तार

0
568

देहरादून। पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बू पाण्डेय पुत्र स्व. देव पाण्डेय निवासी चन्द्रबनी रोड सेवला खुर्द पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि चोर द्वारा उनके घर के बाहर से उनकी काले रंग की स्कूटी को चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शरू कर दी। घटना के अनावरण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस—पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। संदिग्धों के प्राप्त हुलिये के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार के मुकदमों में जेल गये आरोपियों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मिली सूचना पर माजरा क्षेत्र उस्मान पुत्र शहीद अहमद को चोरी की गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here