Home News Posts उत्तराखंड दुपहिया वाहन चोरी मामलों का खुलासा, एक गिरफ्तार

दुपहिया वाहन चोरी मामलों का खुलासा, एक गिरफ्तार

0
56


देहरादून। दुपहिया वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चुराये गये 11 दुपहिया वाहन बरामद हुए है।
जानकारी के अनुसार बीती 31 जुलाई को अजय कुमार पुत्र चमन लाल निवासी सुंदरवाला रायपुर, देहरादून तथा अनिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ऑफ स्टेट रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी दो स्कूटियों को अज्ञात चोर द्वारा अलग—अलग स्थानों से चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात एक सूचना के बाद महाराणा प्रताप चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास से घटना में शामिल आरोपी राकेश डबराल पुत्र रमेश डबराल को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा देहरादून के अन्य स्थानों में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना बताया गया, आरोपी की निशान देही पर पुलिस टीम ने उसके द्वारा जंगल मे सुनसान स्थान पर छिपाये गये चोरी के 10 अन्य दो पहिया वाहनों सहित कुल 11 दो पहिया वाहनो को बरामद किये गये। उक्त वाहनो में से 2 वाहनों का नेहरू कालोनी तथा एक वाहन का डालनवाला क्षेत्र से चोरी होना ज्ञात हुआ है, जिनके संबंध में संबंधित थानो पर अभियोग पंजीकृत है। जबकि बरामद अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी की जा रही है। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है तथा वर्तमान में कनखल हरिद्वार में रहता है। अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। आरोपी घटना से पूर्व सुनियोजित तरीके से रैकी कर सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को चिन्हित करता है तत्पश्चात मौका देखकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी चोरी के वाहनों को जंगल में सुनसान स्थानों पर छिपाकर वापस हरिद्वार चला जाता है। आज आरोपी घटना में चोरी किए गए वाहनों को जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में देहरादून आया था, पर इस दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here