Home News Posts उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा...

राज्य आंदोलनकारीयों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा : हुकम सिंह

0
78

देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष ( राज्य मंत्री) उत्तराखंड सरकार हुकम सिंह ने शहीद स्मारक देहरादून मैं राज्य आंदोलनकारी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। अपनी मांगों को लेकर धरने मै बैठे राज्य आंदोलनकारी साथियों से भेंट कर उनकी मांगों को भी सुन। कुंवर ने कहा कि राज्य आंदोलनकारीयों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारीयों के लिए बहुत कुछ किया है,कुछ मांगें राज्य आंदोलनकारीयों की हैं जिनमें नियुक्तियों मैं 10 परसेंट क्षितिज आरक्षण मैं आ रही परेशानी की भी है। उन पर माननीय मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलकर बात रखी जाएगी। आश्रित प्रमाण पत्र जारी करने पर भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,सभी लंबित मामलों मै माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी गंभीर हैं। उन्होंने राज्य आंदोलनकारीयों के लिए बहुत किया है। पेंशन मै बढ़ोत्तरी, चिह्निकरण,मेडिकल फैसिलिटी,परिवहन,आदि मांगे पूरी की हैं। हम मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते है।
चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुवर द्वारा आज देहरादून शहिद स्मारक पर जाकर राज्य आंदोलनकारी की मांगों के लिए कार्रवाई किए जाने के संकल्प का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अब समय कम है चुनाव बिल्कुल नजदीक हैं ऐसी स्थिति में अगर आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पदाधिकारी पूरी शिद्दत से कोशिश नहीं करेंगे तो आंदोलनकारी सड़क पर ठगे रह जाएंगे। उन्होंने कहा आंदोलनकारियो की उम्र लगातार बढ रही है और सरकार की उम्र घट रही है ।ऐसी स्थिति में आंदोलनकारी जितने गुस्से में है यदि कोई घटना घट गई और किसी आंदोलनकारी ने कोई गलत कदम उठाया तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here