हरिद्वार। पुलिस कर्मियों से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज पुलिस कंंट्रोल रूम को डायल—112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि झील के समीप कुछ व्यक्तियों द्वारा बच्चों के साथ मारपीट की जा रही है तथा मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता एवं मारपीट की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहंा पर दो लोग पुलिसकर्मियो के साथ धक्का—मुक्की, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर कोतवाली रुद्रपुर लाया गया। इस संबंध में तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार हुए दोनो लोगों के नाम गुरप्रीत सिंह पुत्र सरदार दौलत सिंह, निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर, मूल निवासी पंजाब व सुरजीत कुमार पुत्र बाबूराम, निवासी बेस पड़ेमा, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) बताये गये है।




