देहरादून। चौपहिया वाहनों पर स्टंट करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्रन्तर्गत मालदेवता क्षेत्र में सड़क पर चौपहिया वाहनों से स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का सज्ञांन लेकर एसएसपी अजय सिंह द्वारा सम्बन्धिात वाहन चालकों के विरूद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। एसएसपी निर्देशो के क्रम में थाना रायपुर पुलिस द्वारा वाहन चालकों के सम्बंधा में जानकारी करते हुए बीच सड़क पर स्टंट कर रहे 02 थार वाहनो व 01 सफारी वाहन को सीज किया गया तथा तीनो वाहनो के चालकों के विरुद्ध भी वैधाानिक कार्यवाही की गई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अमित गर्ग पुत्र केवल गर्ग निवासी राजपुर रोड, ऋतिक पुत्र कपिल देव पवार निवासी आईडीपीएल ऋषिकेश, मेहुल वर्मा पुत्र राम वर्मा निवासी नत्थनपुर थाना नेहरू बताया। पुलिस ने वाहनों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की।




