Home News Posts उत्तराखंड नशे में धुत बस चालक गिरफ्तार, बस सीज

नशे में धुत बस चालक गिरफ्तार, बस सीज

0
357

उत्तरकाशी। पुलिस ने नशे में बस चला रहे चालक को गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के प्रवेश बैरियरों तथा पुलिस चैक पोस्टों पर वाहन चैकिंग विशेषकर ओवरस्पीड व ड्रिंक एण्ड ड्राइव के खिलाफ लगातार चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज जनपद के प्रवेश बैरियर चिन्यालीसौड़, नगुण पर पुलिस द्वारा रुटीन चौकिंग के दौरान बस को रोककर चैक किया गया तो बस चालक सुभाष मौर्य पुत्र हेमराज मौर्य निवासी बसगर शक्ति फॉर्म सितारगंज, उधमसिंह नगर शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाया गया, एल्कोमीटर परीक्षण में चालक की नशे में होने की पुष्टि हुयी है। बस में झारखंड के 27 तीर्थ यात्री सवार थे, चालक के शराब के नशे में होने पुलिस द्वारा चालक को मौके पर एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। ट्रैवल एजेंट से बात कर तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था करवायी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here