Home News Posts उत्तराखंड फायर करने वाला गिरफ्तार, तमंचा बरामद

फायर करने वाला गिरफ्तार, तमंचा बरामद

0
763

देहरादून। पुलिस ने फ्लाईओवर पर फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि को चौकी आईएसबीटी पर सूचना मिली कि आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे किसी व्यक्ति ने फायर कर दिया है तत्काल मौके पर जा कर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा जिससे कुछ लोगों द्वारा मारपीट की जा रही थी। पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो एक देसी तमंचा बरामद हुआ जिस पर कार्यवाही करते हुए आयुष राठी पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी बिजनौर उत्तरप्रदेश को मौके पर गिरफ्तार किया गया व चौकी ले जाकर पूछताछ करने पर जानकारी हुई उक्त युवक पेइज फ्लाईओवर के नीचे खड़ा था वहां एक लड़का और एक लड़की का आपसी बातों को लेकर वाद विवाद हो रहा था, जिसमे ऑटो वाले व आसपास खड़े अन्य लोग लड़की की ओर से बीच बचाव करने लगे। शोर गुल सुनकर आयुष राठी भी मौके पर चला गया और बीच बचाव करने लगा तभी वहां खड़ी भीड़ ने आयुष राठी को लड़के का साथी समझ कर उसके साथ भी वाद विवाद किया व आयुष राठी पर हावी होने लगे जिस पर युवक ने बचाव में अपने पास रखा देसी कटृा निकाल के हवा में फायर कर दिया। युवक द्वारा केवल हवाई फायर किया गया। पुलिस द्वारा जानकारी पर अज्ञात लड़का लड़की के आपसी विवाद का प्रकरण सामने आया। उपरोक्त आयुष राठी को उससे अवैध देसी कटृा बरामद होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पुलिस जांच में युवक द्वारा किसी लड़की को छेड़ने व बुजुर्ग को गोली लगने से संबंधित तथ्य की पुष्टि नहीं हुई। मात्र भागदौड में हल्की चोट मेडिकल में आयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here