- बीते एक वर्ष में लगभग 164 लोग गंवा चुके है जान
देहरादून। राजधानी दून की सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक वर्ष में हुई सड़क दुर्घनाओं में लगभग 164 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे है।
विदित हो कि अभी पिछले दिनों राजधानी में देर रात हुई सड़क दुर्घटना मेेे कार सवार कुछ लोगों की मौत हो गयी थी। जिसके बाद प्रशासन जागा और उसके द्वारा कुछ चौक चौराहो पर स्पीड बे्रकर बनवाये गये साथ ही जगह—जगह पुलिस चैकिंग की जाने लगी। लेकिन समय बीतते ही जहंा पुलिस के चैकिंग अभियान में कमी आयी तो एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर सड़कों पर दिखायी देने लगा है। हांलाकि पुलिस के चैकिंग अभियान के दावे तो बहुत है लेकिन यह दावे कितने सच है इसकी बानगी बीती रात राजपुर रोड पर सामने आयी है। जहंा एक तेज रफ्तार कार द्वारा चार मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया गया। देखना होगा कि अब एक बार फिर पुलिस का यह चैंिकंग अभियान कब तक चलता है।




