बारातियों की कार नदी में गिरी चार की मौत, दो घायल

0
259

अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक बारात की कार नदी में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोगो की मदद से जिला प्रशासन द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह यह हादसा भ्ौंसियाछाना ब्लॉक में हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई यह कार बारातियों को लेकर लौट रही थी। अल्मोड़ा—सेराघाट मार्ग में जमराडी बखरिया के बीच अचानक कार असंतुलित होकर नदी में जा गिरी। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि यह बारात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गयी थी और आज सुबह वापस लौट रही थी। इस दौरान नौगांव के पास बिनसर नदी में यह कार जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगोें ने घायलों का रेस्क्यू किया। जिसके बाद प्राइवेट वाहन से सीएचसी ले गये। फिलहाल 4 लोगों की मौत की जानकारी है। जिसमें 2 महिलाए व 2 पुरुष हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here