Home News Posts उत्तराखंड शिवाचार्य केदारलिंग होंगे केदारनाथ धाम के नए रावल

शिवाचार्य केदारलिंग होंगे केदारनाथ धाम के नए रावल

0
127
  • शिवरात्रि पर होगी कपाट खुलने की तिथि की घोषणा

रूद्रप्रयाग। बाबा केदार की आध्यात्मिक विरासत और 324 वर्षों की परंपरा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। महाराष्ट्र के नांदेड़ में संपन्न हुई पटृाभिषेक रजत जयंती के पावन अवसर पर केदार जगद्गुरु रावल भीमाशंकर लिंग शिवाचार्य महाराज ने अपने स्वास्थ्य कारणों से दायित्वों से विराम लेने और नए उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने मठ में केदारनाथ के वर्तमान रावल 70 वर्षीय भीमाशंकर लिंग ने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से अब केदारनाथ के रावल का पद संभालने में असमर्थ हैं। इसलिए वह अपने शिष्य शिवाचार्य शांति लिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हैं। उन्होंने सुयोग्य शिष्य शिवाचार्य शांति लिंग महाराज (जिन्हें केदार लिंग के नाम से भी जाना जाता है) को केदारपीठ का नया जगद्गुरु रावल घोषित किया। शांति लिंग महाराज लंबे समय से रावल जी के सान्निध्य में रहकर केदारनाथ की प्राचीन पूजा—पद्धति और वीरश्ौव परंपराओं का गूढ़ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
रावल के इस लिखित बयान की विधिवत घोषणा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में की जाएगी। इस दौरान वर्ष 2026 के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जाएगी। इस दौरान डंगवाड़ी, भटवाड़ी, चुनी—मंगोली, किमाणा एवं पचौली डुंगर सेमला के हक—हकूकधारी एवं दस्तूरधारी ग्रामीण भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here