साजिद खान फिर विवादों में, शर्लिन चोपड़ा ने लगाया था सनसनीखेज आरोप

0
345

मुंबई। फिल्म निर्माता साजिद इन दिनों एक बार फिर विवादों में घिरे हुए हैं। साजिद खान का महिलाओं के प्रति रवैया कितना बेकार है इस बात का खुलासा कई बार हो चुका है। 2018 में साजिद खान पर भी तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आरोप लगाने वाली महिलाओं में एक पत्रकार भी शामिल थी। अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद पर सेक्सुअल हेरेसमेंटका आरोप लगाया था। शर्लिन ने अपनी बात ट्विटर पर लिखी थी— जब वे साजिद से मिली थी तब उन्होंने बहुत गंदा व्यवहार किया था। उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट पेंट से बाहर निकाल कर उसे फील करने के लिए कहा था। शर्लिन चोपड़ा ने फिर से 2005 में परेशान करने वाली घटना को याद किया। उन्होंने साजिद पर यौन दुराचार और अपने प्राइवेट पार्ट को एक्स्पोज करने का आरोप लगाया है। चोपड़ा ने बताया, 2005 में मेरे पिता का निधन हो गया था। उस दौरान साजिद ने मुझे कहानी सुनाने के लिए अपने घर बुलाया। मुझे नहीं पता था कि वह छेड़छाड़ करने वाला था। मैं बड़े सपने लेकर उनके घर गई थी। नरेशन के दौरान उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट को फ्लैश किया और मुझसे पूछा, आप इसे छूना चाहते हैं? इसे महसूस करें? आप इसे रेट करना चाहते हैं? इस घटना ने पूरी तरह से हिला दिया था। बिग बॉस के निमार्ताओं को निशाना बनाते हुए अभिनेत्री शर्लिन ने कहा , अगर यह एक रियलिटी शो है तो वास्तविकता को सामने आने दो, आप इसे लपेटे में क्यों रख रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरे कानूनी प्रतिनिधि सैफ और सोहेल हैं, वे बिग बॉस के निर्माताओं को नोटिस भेजेंगे। बता दें कि जिया खान की बहन करिश्मा, मॉडल पाउला और फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी साजिद के बारे में कई खुलासे किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here