Home News Posts उत्तराखंड पंचायत चुनाव 24 व 28 जुलाई को

पंचायत चुनाव 24 व 28 जुलाई को

0
383

  • राज्य निर्वाचन आयोग ने की अधिसूचना जारी
  • दो चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, मतगणना 31 को

देहरादून। बीत कल नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगाई गयी रोक को हटाये जाने के बाद आज चुनाव अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जिससे अनुसार जुलाई माह के अंत तक चुनाव सम्पन्न हो जायेगा।
नई संशोधित अधिसूचना के अनुसार राज्य में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रव्रिQया दो जुलाई से शुरू होगी नामांकन की अंतिम तिथि 5 जुलाई तय की गयी है। पंचायत चुनाव पूर्व की भांति इस बार भी दो चरणों में सम्पन्न कराये जायेगे। पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान की तारीख 24 जुलाई तथा दूसरे के लिए मतदान 28 जुुलाई को कराया जायेगा। मतगणना 31 जुलाई को होगी।
दोनों की दौर के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दो जुलाई से 5 जुलाई तक भरे जांयेगे। नामांकन पत्रों की जांच के लिए 7 से 9 जुलाई की तारीख तय की गयी है तथा 10 से 11 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उल्लेखनीय है इस से पूर्व राज्य निर्वाेचन आयोग द्वारा जो अधि सूचना जारी की कगयी थी उस पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दी गयी जिसके कारण चुनाव प्रव्रिQया बाधित रहने के कारण निर्वाचन आयोग को पुरानी अधिसूचना को रद्द करना पडा था। नई अधिसूचना के अनुसार दो जुलाई के शुरू होने वाली इस चुनावी प्रव्रिQया को 31 जुलाई को मतगणना के साथ जुलाई के अंत तक सम्पन्न करया लिया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि हरिद्वार को छोडकर शेष राज्य के 12 जिलों में होने वाले इस चुनाव में 89 विकासखण्डों और 7499 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जायेगा। जिसमें 66418 चुनाव होने /ग्राम पंचायत सदस्य के 55587 पद तथा ग्राम पंचायतों के 749949 सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 पद तथा सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों के लिए चुनाव होगा। इस चुनाव के लिए 8276 मतदान केन्द्र बनाये जायेंगे तथा 10,529 मतदान स्थल बनाये गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here