Home News Posts उत्तराखंड दून पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन कालनेमि’, 23 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

दून पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन कालनेमि’, 23 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

0
555

देहरादून। दून पुलिस का अभियान ऑपरेशन कालनेमि के दूसरे दिन पुलिस ने 23 छद्म भेषधारी ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आज यहां आमजन को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के लिए एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है। देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करते हुए उनके साथ धोखाधडी करने वाले छद्म भेषधारियों के विरूद्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर ऑपरेशन कालनेमि’ प्रारम्भ किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने—अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु—संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओ को अजांम देते है, को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है, अभियान के तहत आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए साधु—संतों के भेष में घूम रहे 23 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार ढोंगी बाबाओ में 10 व्यक्ति अन्य राज्यो के रहने वाले हैं। पकडे गये ढोगियों ने अपने नाम सरदारों पुत्र सुखलाल निवासी मद्रासी कॉलोनी रेस्ट कैंप कोतवाली नगर देहरादून, लखनपाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गोविंदगढ़ गुरुद्वारा गली थाना कैंट, शिव कुमार पुत्र बेचन लाल निवासी नई बस्ती सी ब्लॉक रेस कोर्स थाना नेहरू कॉलोनी, मनोज कुमार जोशी पुत्र शिवकुमार जोशी निवासी धामपुर हुसैनपुर जिला बिजनौर, गुरदास सिंह पुत्र किशोरी सिंह निवासी कवाली रोड कोतवाली नगर, माताफेर गोस्वामी पुत्र रामचंद्र निवासी गोल मार्केट मोहब्बेवाला धार वाली कोतवाली पटेल नगर, सोहन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कावली रोड नई बस्ती, अभिलाख सिंह पुत्र बानजीत सिंह निवासी माजरा चांदीपुर जनपद हरिद्वार, महेंद्र पुत्र स्वर्गीय कालू निवासी नूरपुर जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल पता निकट साई मंदिर राजपुर रोड, वेदप्रकाश पुत्र कोमल सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर थाना कोतवाली हाथरस जिला हाथरस, मोहन गिरि पुत्र नत्थु सिंह निवासी मौहल्ला चमारान थाना कीरतपुर जिला बिजनौर, संतोष कुमार पुत्र सोबरन सिंह निवासी नसीरपुर मैनपुरी उत्तर प्रदेश, सुल्तान नाथ पुत्र जोगिंदर नाथ भानियावाला सपेरा बस्ती देहरादून, मगन पंडित पुत्र ज्योतिष पंडित निवासी कोलकाता बंगाल, .हरिप्रसाद पुत्र महाप्रसाद निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश, राजेंद्र कुमार पुत्र प्रगीलाल सिमली लक्सर हरिद्वार, रघुनाथ साहनी पुत्र राम प्रसाद साहनी दरभंगा बिहार, अनिल थापा पुत्र वीर बहादुर थापा निवासी मोथरावाला, गुलाब चंद्र विश्वास पुत्र ओ बी नाथ चंद्र विश्वास कोलकाता बंगाल, गुलशन नाथ पुत्र फूलनाथ निवासी शक्ति नगर बिजली घर पटृी चतर गढ़ सिरसा हरियाणा, संदीप नाथ पुत्र महावीर निवासी रटा खेरा कुता बढ़ सिरसा हरियाणा, पामती नाथ पुत्र जागर नाथ निवासी लक्ष्मीपुर चोरखाला थाना सहसपुर, बल्लू पुत्र टिपरनाथ निवासी लक्ष्मीपुर चोरखाला थाना सहसपुर बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here