Home News Posts उत्तराखंड तमंचा व कारतूसों सहित एक दबोचा

तमंचा व कारतूसों सहित एक दबोचा

0
296

हरिद्वार। वारदात की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना सिडकुल पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान जब पुलिस श्री राम महाकाल प्रॉपर्टीज सीमेंट गोदाम के पीछे पहुंची तो उसे वहंा एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सन्नी पुत्र प्रेम कुमार निवासी पुंडरी खुर्द नांगल बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here