Home News Posts उत्तराखंड दो मोबाइल झपटमार गिरफ्तार

दो मोबाइल झपटमार गिरफ्तार

0
260
  • छीना गया मोबाइल बरामद

हरिद्वार। मोबाइल छीनने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज शिवम वर्मा पुत्र संतोष कुमार निवासी पन्थी सेरामऊ दक्षिणी सदर बाजार जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया गया था कि बीते 5 नवम्बर को कालागेट रोशनाबाद सिडकुल के पास से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा उसका मोबाइल छीन लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी। मोबाइल लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने बीती रात एक सूचना के आधार पर महिंद्रा ग्राउंड के किनारे झाड़ियो के पास से दो संदिग्धों को दबोच कर छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम मोहम्मद फैज पुत्र शरीफ निवासी ग्राम बड़ागांव थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर हाल किराएदार रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार व तोहिद पुत्र सुल्तान निवासी रोशनाबाद निकट झंडा चौक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here