अधिकारी आम आदमी से जुड़े: मुर्मू

0
216

महिलाओं की प्रगति को दें प्राथमिकता
देश की प्रगति में भागीदारी तय करें

देहरादून/मसूरी। अब आपके कंधों पर देश के नव निर्माण की जिम्मेदारी है भारत को उन्नति के पथ पर अग्रसर रखने के लिए यह जरूरी है कि आप आम आदमी से जुड़े हो तभी आप उनकी समस्याओं को ठीक समझ सकेंगे और उनका बेहतर समाधान कर सकेंगे।
यह बात आज अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के 97वें कॉमन सत्र के समापन समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा देश के भावी प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही गई। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को समझने के लिए उनसे जुड़ना जरूरी है। उनके बीच जाकर उनसे संवाद बना कर ही आप उनकी समस्याओं को समझ सकते हैं और उनके समाधान का रास्ता निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के नव निर्माण की जिम्मेवारी को आप कैसे निभाते हैं? यह कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आपके सामने अनेक चैलेंज होंगे। देश के समाज और एन्वायरमेंट से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर आपको काम करना होगा। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसे अनेक ऐसी समस्याएं होंगी जिनका हल तलाशने में आज विश्व के तमाम राष्ट्र जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और विकास दोनों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर आपको काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि आप अपने काम के साथ ऑलवेज फॉर वूमेन और प्रोग्रेस फार वूमेन को भी अपनी जिम्मेदारियों में प्राथमिकता के तौर पर रखें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही राष्ट्र के सशक्तिकरण की ओर बढ़ा जा सकता है।
इससे पूर्व आज सुबह राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन में राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन भी किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। अपने मसूरी कार्यक्रम के बाद आज राष्ट्रपति का दून विश्वविघालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेने का कार्यक्रम है जहां वह 2021 बैच के छात्र छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेगी तथा छात्रों से संवाद भी करेंगी राष्ट्रपति आज शाम 5 बजे दून से दिल्ली रवाना हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here