गांधी परिवार ने देश की अखण्डता के लिए बलिदान दियाः माहरा

0
198


देहरादून। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि गांधी परिवार द्वारा देश की एकता व अखण्डता के लिए दिये गये बलिदान को याद करते हुए उनकी नीतियों व आदर्शों को अपना कर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करना होगा।
आज यहां उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पार्टी की शीर्ष नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्म दिन को बडे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवमयी स्वर्णिम इतिहास रहा है। कांग्रेस की इसी गौरवशाली परम्परा का निर्वहन करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मुख त्याग व बलिदान का उदाहरण पेश किया उनका आशीर्वाद एवं मार्ग दर्शन हमें सदैव मिलता रहेगा। उन्होंने सोनिया की नीतियों को जन—जन तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। माहरा ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को सोनिया गांधी के कुशल मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी व देश की मजबूती के लिए संकल्पबद्ध होना चाहिए। श्रीमती सोनिया गांधी लम्बे समय तक कांग्रेस पार्टी का कुशल नेतृत्व करती रही हैं उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केंद्र की यू.पी.ए. सरकार ने 10 वर्ष तक आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया। मनरेगा, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, खाघ सुरक्षा योजना जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया। गांधी परिवार द्वारा देश की एकता व अखण्डता के लिए दिये गये बलिदान को याद करते हुए उनकी नीतियों व आदर्शों को अपना कर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। श्रीमती सोनिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ है तथा आने वाले समय में कांगे्रस पार्टी मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में और मजबूत होगी तथा एकबार पुनः केन्द्र की सत्ता में भारी बहुमत के साथ सत्तारूढ़ होगी।

इसके उपरान्त कांग्रेसजनों ने महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड में मरीजों को फल वितरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिह रावत, महामंत्री नवीन जोशी, मनीष नागपाल, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, डॉ. प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, लक्ष्मण सिंह नेगी, नजमा खान, सुलेमान अली, आशा मनोरमा शर्मा, डॉ. अरूण रतूड़ी, राजेश पाण्डेय, बाला शर्मा, सावित्री थापा, आलोक मेहता, विरेन्द्र पंवार, महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, श्ौलेन्द्र शेखर करगेती, धर्म सिंह पंवार, कवीर गौड़, फैजल, विकास ठाकुर, अनुराधा तिवाडी, अशोक कोहली आदि अनेक कंाग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here