Home News Posts उत्तराखंड मोटरसाईकिल सवार युवकों ने लूटा महिला का पर्स

मोटरसाईकिल सवार युवकों ने लूटा महिला का पर्स

0
268

देहरादून। मोटरसाईकिल सवार युवकों ने महिला का पर्स लूट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक कालोनी अधोईवाला निवासी निर्मला गुप्ता दही लेकर घर की तरफ जा रही थी जब वह थोडी दूर पहुंची तभी पीछे से आये मोटरसाईकिल सवार दो युवकों ने उसके हाथ पर झपटा मारकर उसका पर्स लूट लिया। उसने पुलिस को बताया कि पर्स में उसके चार हजार रूपये व मोबाइल फोन था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here